फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: ऑटोमैटिक वाटर डिस्पेंसर और लेजर सिक्योरिटी अलार्म मॉडल छात्रों ने किए प्रस्तुत

विज्ञापन
फोटो-30-सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
हथगाम। नगर के आदर्श पब्लिक स्कूल में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। साथ ही विज्ञान प्रदर्शनी भी लगाई। मुख्य अतिथि डॉ. नरेश ने बच्चों की प्रतिभा और वैज्ञानिक दृष्टिकोण की प्रशंसा की।
विज्ञापन

विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र आयुष ने ऑटोमैटिक वाटर डिस्पेंसर, सुमित और समर ने लेजर सिक्योरिटी अलार्म, जबकि शुभ, अविरल और अक्षत ने वाटर लेवल इंडिकेटर का मॉडल प्रस्तुत किया। छात्रा फलक ने भाषण में विद्यालय की उपलब्धियों और उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में श्रेया और श्रेयांश ने श्रीगणेशा गीत पर नृत्य किया। आस्था, शिखा और निहारिका ने आरंभ है प्रचंड पर ज्योति गीत प्रस्तुत किया। विद्यालय प्रबंधक चंद्र कुमार सिंह गुड्डू भैया ने कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जन का माध्यम नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। इस अवसर पर अभिषेक सिंह, हिमांशु और प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विनोद सिंह भी उपस्थित रहे।

फोटो-30-सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें