शहर में रैली निकालते एबीवीपी के कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में 23 नवंबर को होने वाली छात्र हुंकार रैली की जागरुकता फैलाने के लिए विद्यालयों व महाविद्यालयों के छात्रों ने बाइक जुलूस निकाला। विद्यार्थियों ने जिले के कालेजों में 180 दिन नियमित पढ़ाई के अलावा छात्रसंघ चुनाव बहाली की भी मांग उठाई।
एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने शहर में बाइक जुलूस निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में रिक्त पड़े शिक्षकों के पदों में भर्ती किए जाने की मांग की। इसके अलावा सस्ती सुलभ एवं गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा तथा इंटर तक छात्राओं को नि:शुल्क शिक्षा की अपील की। बाइक रैली आईटीआई ग्राउंड से शुरू हुई और शहर में घूमकर आईटीआई ग्राउंड में ही समाप्त हुई। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों को 23 नवंबर को लखनऊ जाने की अपील की।
रैली में मुख्य रूप से प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रसून तिवारी, विभाग संयोजक शुभम त्रिपाठी, जिला संयोजक लवकुश मौर्य, संतू तिवारी, रिषभ गुप्ता, विनय तिवारी, इंद्रसेन, अभिषेक, तेजबली, करन, शुभम आदि मौजूद रहे।