योग शिविर में जानकारी देते योगाचार्य
- फोटो : अमर उजाला
नगर के कुंवरपुर रोड स्थित मां शारदा स्नातकोत्तर महाविद्यालय में तीन दिवसीय योग शिविर के अंतिम दिन कोआर्डीनेटर सुनीता अगिभनहोत्री ने कहा कि योग, ध्यान, आयुर्वेंद भारत की प्राचीन संस्कृति एवं सभ्यता रही है। इसे न अपनाकर भारतवासी पाश्चात्य स
बुधवार को विद्यालय व हार्टफुलनेस संस्था के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय योग शिविर के अंतिम दिन सहज ध्यान योग कार्यशाला में योगाभ्यास कराया गया। शिविर का शुभारंभ विद्या की देवी सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप जलाकर कर किया गया। संस्था के सुभाष बाजपेई ने योग के महत्व व उपयोगिता की विस्तृत जानकारी दी। विद्यालय की प्राचार्या नीता अगिभनहोत्री ने कहा कि ध्यान अभ्यास से प्राप्त होता है। सहज ध्यान योग को विद्यार्थी यदि अपने अध्ययन में शामिल करें, तो उन्हें लाभ मिलेगा। छात्र छात्राओं के साथ अन्य लोगोें ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। हार्टफुलनेस संस्था के बिंदकी के लक्ष्मी शंकर, रोशन द्विवेदी, सत्येंद्र सिंह, अभिलाष गुप्ता ने कार्यक्रम क ो आगे बढ़ाया।
विद्यालय के प्रबंधक अनिल गुप्ता चार्ली ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन से सर्व समाज को अमूल्य लाभ प्राप्त होता है। इस मौके पर जया शुक्ला लक्ष्मी सोनी, सरिता पांडेेय सत्येंद्र द्विवेदी, विष्णुदत्त, वीना उत्तम, उमेश पांडेय, फैज अंसारी, प्रकाश तिवारी, विनीत कुमार मौजूद रहे।