फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: रीजनिंग और गणित में उलझे परीक्षार्थी

विज्ञापन
फोटो-25-परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते अभ्यर्थी। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर। पुलिस भर्ती परीक्षा परीक्षार्थी रीजनिंग, गणित और करेंट अफेयर्स के सवालों में उलझे रहे। सबसे अधिक कठिनाई रीजनिंग और गणित के प्रश्नों में सामने आई। छात्रों के अनुसार निगेटिव मार्किंग न होने से उन्होंने अधिक से अधिक प्रश्नों का प्रयास किया। हालांकि 150 प्रश्नों में कई सवाल छूट गए।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों को कड़ी जांच और बायोमीट्रिक प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। सोमवार को दोनों पालियों में कुल आठ केंद्रों में 1,774 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इनमें पहली पाली में 892 और दूसरी पाली में 882 अभ्यर्थी शामिल रहे। परीक्षा सीसीटीवी निगरानी में संपन्न कराई गई।




डीएम एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
डीएम निधि गुप्ता वत्स व एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान पॉलिटेक्निक कॉलेज और राजकीय इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा व्यवस्थाओं, सीसीटीवी की क्रियाशीलता, स्ट्रांग रूम सहित अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की। अधिकारियों ने संबंधित कर्मियों को परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन









परीक्षा देकर बाहर निकलीं प्रयागराज की वंदना पटेल ने बताया कि गणित के सवालों ने सबसे अधिक उलझाया। समय कम पड़ने के कारण कई प्रश्न छूट गए। समय प्रबंधन के चलते पेपर ठीक रहा लेकिन रीजनिंग में सबसे ज्यादा परेशानी हुई। उन्होंने 150 में से 105 प्रश्नों के उत्तर दिए।





भदोही से आए शंकर सिंह ने बताया कि रीजनिंग के प्रश्नों ने सबसे अधिक समय लिया। गणित ने भी काफी उलझाया। पहले आसान प्रश्न हल किए और फिर कठिन सवालों पर समय लगाया। इसके बावजूद रीजनिंग के कई प्रश्न छूट गए। निगेटिव मार्किंग न होने के कारण कुछ प्रश्न तुक्के के आधार पर भी हल किए।



प्रयागराज से आए धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि प्रश्नपत्र में 150 सवाल पूछे गए थे। हिंदी के प्रश्न अपेक्षाकृत आसान रहे लेकिन रीजनिंग में अधिक कठिनाई हुई। रीजनिंग के कई प्रश्न छूट गए। उन्होंने 125 प्रश्नों के उत्तर दिए। इनमें सबसे अधिक छूटे हुए प्रश्न रीजनिंग संबंधित थे।

फोटो-25-परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते अभ्यर्थी। संवाद

फोटो-25-परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते अभ्यर्थी। संवाद

फोटो-25-परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते अभ्यर्थी। संवाद

फोटो-25-परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते अभ्यर्थी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें