फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
फाइल फोटो-43-धीर सिंह। स्रोत: परिजन - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
चौडगरा। कल्यानपुर थाना क्षेत्र में लोडर की टक्कर से घायल बाइक सवार धीर पासवान की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। कानपुर के बिरहुन गांव निवासी धीर पासवान (23) ममेरे भाई शैलेंद्र के साथ रविवार रात बाइक से जोनिहा जा रहे थे। चौडगरा के पास एक लोडर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों भाई घायल हो गए। उन्हें गोपालगंज सीएचसी ले जाया गया। डॉक्टर ने धीर पासवान की गंभीर हालत देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया था। कानपुर हैलट अस्पताल में सोमवार को इलाज के दौरान धीर ने दम तोड़ दिया। थानाध्यक्ष सुमित देव पांडेय ने बताया कि मामले कि तहरीर मिलने पर लोडर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

फाइल फोटो-43-धीर सिंह। स्रोत: परिजन- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें