फाइल फोटो -21-नितिन कुमार सोनकर
फोटो -22-हादसे के बाद सीएचसी में लगी भीड़
- बिंदकी के नवोदय कालेज में था, खखरेरू सीएचसी से लौटते समय हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
धाता। थाना क्षेत्र के लिहयी बाजार के पास बुधवार को सड़क हादसे में बाइक सवार छात्र की मौत हो गई। हादसे से परिजनों का हाल बेहाल हो गया। पुलिस ट्रैक्टर-ट्राली की तलाश में जुटी है।
नरियाही मोहल्ला निवासी उमेश सोनकर का पुत्र नितिन कुमार सोनकर (18) नवोदय विद्यालय बिंदकी में 12वीं का छात्र था। बीमारी के चलते 10 दिन से छुट्टी पर था। विद्यालय से मेडिकल प्रमाण पत्र बनवाने खखरेरू सीएचसी गया था। लौटते समय दोपहर करीब तीन बजे आगे जा रहे ट्रैक्टर ट्राली के अचानक मुड़ने से बाइक सवार टकराने से गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्थानीय लोगों की मदद से उसे सीएचसी धाता में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद ट्रैक्टर लेकर चालक भाग निकला। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसकी एक बहन है। थानाध्यक्ष योगेश कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश में जुट गई है।