फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई के बाद पूरे जिले में बढ़ाई गई सख्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
मलवां ब्लाक के रेवाड़ी खुर्द और पहुर ग्राम पंचायतों में धांधली के खुलासे के बाद सीडीओ सत्य प्रकाश ने पूरे जनपद में सख्ती बढ़ा दी है। सीडीओ ने पंचायत से लेकर ब्लॉक तक निगरानी बढ़ाने के लिए अपने स्तर से कमेटी का गठन किया गया।
विज्ञापन

सीडीओ ने बताया कि जनपद में ऑनलाइन मोबाइल मॉनीटरिंग सिस्टम को लागू करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसी क्रम में जनपद स्तर पर मस्टर रोल के सापेक्ष लगाए गए श्रमिकों के प्रतिदिन निगरानी के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है।
यह कमेटी विकास भवन से ही कंट्रोल रूम का संचालन करेगी। जिसमें एक एपीओ और दो लिपिक होंगे। ये लोग प्रतिदिन सभी पंचायतों से ब्लाक के एपीओ के माध्यम से लगाए गए श्रमिकों की रिपोर्ट प्राप्त करेंगे और फोटोग्राफ के जरिए मॉनीटरिंग करेंगे।
विज्ञापन

रोजगार सेवक और पंचायत सचिव कार्यस्थल पर अपनी मौजूदगी की सेल्फी लेकर प्रतिदिन भेजेंगे। सीडीओ सत्य प्रकाश ने बताया कि इसके अतिरिक्त सभी ब्लाकों में जिला स्तरीय नोडल अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जो प्रत्येक ब्लॉक की अधिक लेबर और कम लेबर वाली 5-5 पंचायतों का निरीक्षण कर आख्या देंगे।
हर ब्लाक में दो-दो के हिसाब से कुल 26 जनपद स्तरीय अधिकारियों की बतौर नोडल अधिकारी ड्यूटी लगा दी गई है।
विकास कार्यों में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्रवाई सिर्फ पंचायत स्तर के अधिकारियों पर ही नहीं ब्लॉक और जनपद स्तर के अधिकारियों पर भी होगी। उच्चाधिकारियों की लापरवाही के कारण ही निरंकुशता की स्थिति आती है। - सत्य प्रकाश, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें