पीपलेश्वर महादेव मंदिर में भगवान श्रीगणेश की मूर्ति तोड़कर क्षतिग्रस्त करने के मामले में पुलिस प्रशासन आरोपियों को जेल भेजा है। पुलिस ने मीरखपुर मोहल्ले के मुख्तार और मुमताज को मंगलवार को ही पकड़ लिया था। उन पर बजरंग दल कायकर्ताओं ने मूर्ति खंडित किए जाने का आरोप लगाया है।
मंदिर की सीढ़ियों के पास आरोपी चूने की दुकान लगाते थे, दुकान को भी पुलिस ने हटवा दिया है। मंदिर निर्माण भी चालू किया गया है। मूर्तियों की सुरक्षा के लिए कमेटी ने चैनल लगवाने का फैसला लिया है।
मोहल्ला फाटक बाजार स्थित पिपलेश्वर महादेव मंदिर में स्थापित भगवान श्रीगणेश की मूर्ति को सोमवार रात अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया था।
मामले में हिंदूवादी संगठनों ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में प्रशासन ने तेजी दिखाते हुए अवैध अतिक्रमण को खाली कराया था। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा था।
कमेटी के सदस्य रवींद्र शुक्ला ने बताया कि मंदिर में श्रद्धालुओं के आने जाने के लिए सीढ़ियों का चौड़ीकरण कराया जा रहा है। जल्द ही गणेश भगवान की नई मूर्ति स्थापना की जाएगी।
मंदिर के अंदर सीसीटीवी कैमरा भी लगाया जाएगा। इस तरह की कोई फिर घटना न हो सके। कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों को जेल भेजा गया है।
ललौली थाने के बहुआ चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार दुबे ने आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के आरोपी निजामुद्दीन (23) पुत्र सहाबुद्दीन निवासी लहुरी सराय थाना जहानाबाद को जेल भेजा है। आरोपी की ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ कस्बे के जवाहर नगर मोहल्ले की नगमा (20)पुत्री वासिल मंसूरी से नौ नवंबर को निकाह तय था।
अचानक सगाई तोड़कर लेनदेन का सामान निजामुद्दीन ने लौटाया था। इसी गम में नगमा ने घर के भूतल पर दो नंवबर को दुपट्टे के फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या की थी।
युवती के पिता ने आरोप लगाया कि सगाई टूट जाने का नगमा सद्मा बर्दाश्त नहीं कर पाई थी। उसकी अवसाद के चलते नगमा ने फांसी लगाई थी। युवती के पिता वासिल मंसूरी ने निजामुद्दीन के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्ज करइाऌ् थी।
ट्रक की टक्कर से बुधवार को बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। बिंदकी सीएचसी से दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के चौडगरा कस्बे के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार रामबाबू का पुत्र अंकित (25) और राजेंद्र कुमार का पुत्र कुलदीप (26) निवासी शुक्लागंज उन्नाव घायल हुए थे। उधर, गड्ढे में बाइक अनियंत्रित होने से गिरने से जय सिंह (25) घायल हुआ।
हादसा खुरुवाखेड़ा गांव के पास हुआ। युवक रायपुर थाना जाफरगंज का रहने वाला हे। घायल के पिता रामपाल ने बताया कि उनका बेटा बाइक से खजुहा कस्बे सब्जी लेने आया था। वह हेलमेट नहीं लगाए थे। कोतवाली क्षेत्र के तेंदुली गांव में लोडर से भिड़ंत बचाने में टेंपो पलट गई।
हादसे में टेंपो सवार ओम प्रकाश (45) निवासी डलमऊ रायबरेली घायल हुए। घायल ओमप्रकाश को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया।