फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: नशे में गाली-गलौज के बाद पथराव, 18 के खिलाफ प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र के उमरगहना गांव में नशे में गाली-गलौज के बाद दो पक्षों में मारपीट और पथराव हो गया। पथराव से गांव में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस को देखकर आरोपी मौके से भाग निकले। पुलिस ने दोनों पक्षों के 18 लोगों के खिलाफ बलवा और मारपीट की प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

उमरगहना गांव निवासी दिलसेन घर जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में पवन, भोला और बृजेश ने नशे में उससे गाली-गलौज की। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के लोग एकत्र हो गए। एक पक्ष से मान सिंह, भरत, भोला, रमेश, रामबहादुर, पवन और बृजेश और दूसरे पक्ष से रंजीश, जगदीश, जालिम, रत्नेश, अनीश, वीरेंद्र, नरेंद्र और धर्मेंद्र ने एक-दूसरे से गाली-गलौज की।
इसके बाद दोनों पक्षों ने पथराव किया और जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर सरोज ने बताया कि दोनों पक्षों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें