फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: कूरियर डिलीवरी का झांसा देकर किसान के खाते से 1.05 लाख उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
खखरेरू। कूरियर डिलीवरी का झांसा देकर साइबर ठगों ने किसान के खाते से 1.05 लाख रुपये उड़ा दिए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बसवा गांव निवासी किसान भानचंद्र ने बताया कि साले भोलानाथ ने राजस्थान से इंडिया पोस्ट के माध्यम से उनके लिए मोबाइल फोन का कूरियर भेजा था। एक अगस्त को उनके पास कॉल आई।
फोन करने वाले ने खुद को कूरियर कर्मचारी बताते हुए कहा कि पार्सल पर दर्ज पता गलत है और उसे सही कराने के लिए ऑनलाइन महज पांच रुपये का भुगतान करना होगा।
उन्होंने भुगतान के लिए क्यूआर कोड मांगा। कूरियर कर्मचारी ने उनके मोबाइल पर एक लिंक भेज दिया। लिंक के माध्यम से पांच हजार रुपये का भुगतान करने के बाद उनका मोबाइल हैक हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो अगस्त को दोपहर करीब 1:41 बजे खाते से एक लाख पांच हजार रुपये किस्तों में कटने शुरू हो गए। उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी। थानाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर साइबर सेल को जांच भेजी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें