फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: चोरी की बाइक आए और दो बाइकें चुरा ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्लीपुर। मलवां थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन काॅलोनी में शुक्रवार रात चोर दो घर से दो बाइकें, नकदी और जेवर ले उड़े। चोर सीसीटीवी में कैद हो गए। पुलिस को मौके से चोरों की एक बाइक और एक डायरी मिली है। जांच में बाइक भी चोरी की निकली। वहीं तीसरे घर को निशाना बनाने के दौरान गार्ड के शोर मचाने पर चोर भाग निकले। पुलिस की तलाश जारी है।
विज्ञापन

रायबरेली जिला लालगंज थाने के सेमरपहा निवासी अभिषेक मौर्य रेलवे स्टेशन में ट्रैक मेंटेनर है। उसने बताया कि आवास से शुक्रवार भोर करीब चार बजे बाहर निकला। उसकी बाइक गायब थी। पड़ोसी कर्मी मनोज कुमार के कमरे का ताला टूटा था। वह प्रयागराज त्योहार पर गए थे। उनकी भी बाइक बरामदे से गायब थी। मनोज ने बताया कि कमरे से सोने की चेन व 5000 नकदी चोरी हुई है। कुछ दूर बने एसडीओ के घर पर भी चोरों ने कोशिश की, लेकिन सिक्योरिटी गार्ड के शोर मचाने पर भाग निकले।पुलिस मौके पर जांच के लिए पहुंची। पुलिस को चोरों की छूटी एक बाइक बरामद हुई। पुलिस की जांच में बाइक भी चोरी की निकली है। बाइक कानपुर घाटमपुर कोतवाली के चौकीदार चुन्नीलाल की है। उसकी बाइक दो अगस्त को चोरी हुई थी।
चोरी की घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई थी। चोर चुराई गई बाइक से आए और दो बाइक व नकदी, जेवरात चुरा ले गए हैं। पुलिस को चोरों की छूटी डायरी भी मिली है। जिसमें संपर्क करने पर एक वकील का नंबर मिला। वकील से पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि चोर कानपुर देहात के हो सकते हैं। प्रभारी निरीक्षक राजकिशोर ने बताया कि चोरों का सुराग मिला है। जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें