फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पड़ोसी से निकाह के विवाद में चलीं लाठियां और पथराव, कई घायल

विज्ञापन
फोटो-35-पथराव के बाद पड़े ईंट पत्थर। संवाद - फोटो : photo
विज्ञापन
खखरेरू (फतेहपुर)। पड़ोसी से निकाह के बाद कई दिनों से चल रहा विवाद शुक्रवार शाम खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच करीब एक घंटे तक पथराव और लाठी-डंडों से मारपीट हुई। ग्रामीण दहशत में इधर-उधर भागते दिखे। इस दौरान दोनों पक्षों ने लोगों ने एक-दूसरे को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद थाने का फोर्स और सीओ खागा पहुंचे तब जाकर स्थिति काबू में आई। पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजा और कई क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लिया।
थाना क्षेत्र की एक युवती ने अपनी मर्जी से पड़ोसी युवक के साथ निकाह किया था। इसका लड़की पक्ष विरोध कर रहा है। नौ दिसंबर को हुए विवाद में पुलिस पहले ही दोनों पक्षों के सात लोगों पर एफआईआर दर्ज कर चुकी है।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम एक बार फिर दोनों आमने-सामने आ गए और मामला खूनी संघर्ष होने लगा। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पथराव और लाठी-डंडों से हमला करते लोग स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं।
मारपीट में दोनों पक्षों से सात लोग घायल हो गए। पुलिस पहुंचते ही हमलावर भाग निकले। मौके से पांच क्षतिग्रस्त बाइक बरामद हुईं। सीओ दुर्गेश दीप ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।
युवती ने बताया कि उसने तीन माह पहले प्रेम प्रसंग के चलते पड़ोसी से कोर्ट मैरिज की थी और सात दिसंबर को ससुराल लौटी थी। आरोप है कि इसी रंजिश में मायके पक्ष के 25-30 लोगों ने हमला किया।
थानाध्यक्ष विद्या प्रकाश सिंह ने बताया कि पड़ोसी से निकाह के विवाद में मारपीट और पथराव की घटना हुई है। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फोटो-35-पथराव के बाद पड़े ईंट पत्थर। संवाद- फोटो : photo

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें