फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर के हर्षित बने युवा प्रदेश अध्यक्ष

विज्ञापन
राधा नगर के एक मैरिज लान में फूल माला पहने खड़े व्यापार मंडल के पदाधिकारी। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। उद्योग व्यापार मंडल की प्रदेश कार्यकारिणी का रविवार को विस्तार किया गया। जिसमें युवा प्रदेश अध्यक्ष का जिम्मा मिर्जापुर के हर्षित खत्री को दिया गया है।
विज्ञापन

जबकि प्रदेश कार्यकारिणी में नौ लोगों को रखा गया है। मनोनीत युवा प्रदेश अध्यक्ष ने जल्द ही युवा व्यापारियों को बड़ी संख्या में संगठन में जोड़ने का भरोसा दिया।
शहर के राधा नगर स्थित एक गार्डेन में संगठन को विस्तार और शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ। संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने प्रादेशिक कोर कमेटी में प्रेमदत्त उमराव, राजेश कुमार, धनंजय द्विवेदी, अजय गुप्ता, पंकज त्रिपाठी अजय शुक्ला व शरद रस्तोगी को जगह दी है।
विज्ञापन

प्रदेश युवा अध्यक्ष का जिम्मा मिर्जापुर के व्यापारी नेता हर्षित खत्री को सौंपा। प्रदेश युवा अध्यक्ष के साथ प्रांतीय कार्यकारिणी के पदेन सदस्यों ने संगठन को मजबूत बनाने और व्यापारी हित पर काम करने की शपथ ली।
विज्ञापन

इस मौके पर नरोत्तम सिंह, राजीव अग्रवाल, कमल रस्तोगी, गुरुशरण गुप्ता, मुख्य खाद्य निरीक्षक सीएल यादव, हाइड्रिल एसडीओ विनय सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें