फतेहपुर। अमर उजाला शॉपिंग फेस्टिवल के पहले दिन सज रहे स्टालों पर खरीदारों की भीड़ रही। फेस्टिवल का हिस्सा बनने आए लोग एक छत के नीचे मुहैया कराए जा रहे गृहोपयोगी वस्तुओं की रेंज देख कर उनके कायल हो गए। किसी को मेरठ में बना खादी का कुर्ता भाया तो किसी को राजस्थानी अचार। बच्चाें ने मिक्की हाउस में पहुंच कर अपनी ख्वाहिश पूरी की तो महिलाओं ने साज सज्जा की वस्तुओं की खरीद के साथ फूड कार्नर में पहुंच कर जायका बदला।
अमर उजाला और टाटा शक्ति के सहयोग से आईटीआई कैंपस में 29 जून तक चलने वाले जिले के इस बड़े फेस्टिवल की शुरुआत सोमवार से हो गई। तमाम कंपनियों और एजेंसियों ने अपने स्टॉल सजा लिए हैं। तमाम स्टॉलों पर देर रात तक काम होता रहा। जो स्टॉल खुल गए थे उन पर खरीदार नजर आए। कोई राजस्थानी एवं मेरठ के कुर्ता का मुरीद दिखा तो किसी को पानीपत की बनी बेडशीड खूब भाई। सोफा कम बेड आकर्षण का केंद्र रहा। पिकनिक टेबल भी निहारने के लिए अपलक निगाहें टिकतीं गईं। हेल्थ केयर से जुड़े प्रोडक्ट से जुड़ने के लिए भी लोग स्टॉल पर जमा दिखाई दिए। फेस्टिवल में इलेक्ट्रानिक तंदूर भी हर नजर को एक बार में ही भाता नजर आया। लोग इस स्टॉल से उस स्टॉल पर ख्वाहिशें खोजते नजर आए। बच्चों ने मिक्की हाउस का लुत्फ उठान के साथ परिवार वालों के साथ फूड कार्नर पहुंच कर जायका बदला।
:
आज देखें मैजिक शो
अमर उजाला शॉपिंग फेस्टिवल के दूसरे दिन मंगलवार को पांच बजे मैजिक शो का आयोजन होगा। इस शो में स्थानीय प्रतिभाएं काला जादू के जरिये अपनी काबिलियत का नजारा पेश करेंगी। यह कार्यक्रम शुरू होगा। इसके बाद शाम सात बजे फेस्टिवल का विधिवत श्रीगणेश हो जाएगा। उद्घाटन में प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों के साथ समाज के प्रतिष्ठित शख्सियत मौजूद रहेंगी।
एक नजर में फेस्टिवल के कर्ताधर्ता -
यह हैं आयोजक
1- अमर उजाला
2- टाटा शक्ति
..................................
यह हैं सह आयोजक-
1- आरएसपीएल ग्र्रुप, 2- ड्यूरा शाइन ग्रुप, 3- एलआईसी
4- पुष्प होेंडा, 5- चरन आटो सेल्स, 6- ओम एल्युमीनियम एंड ग्लास
7- प्रिंस आटो ट्रैक्टर , 8- सिंह बजाज सेंटर, 9- अनवार बैटरी सर्विस, 10- महेंद्रा वीसी मोटर्स,
11-आकांक्षा टीवीएस
आज प्रभारी डीएम करेंगे उद्घाटन
फतेहपुर। अमर उजाला शॉपिंग फेस्टिवल का उद्घाटन मंगलवार 21 जून को शाम सात बजे प्रभारी डीएम आलोक सिंह करेंगे। इस मौके पर एसपी कलानिधि नैथानी, सीएमओ विनय कुमार पांडेय, सीएमएस ओपी द्विवेदी, जिले के कई अफसर, जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक मौजूद रहेंगे।