फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाकघर में सर्वर ठप, नहीं बंटा कैश

Fri, 25 Nov 2016 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /फतेहपुर
विज्ञापन
डाकघर में सर्वर धड़ाम होने से परेशान उपभोक्ता - फोटो : server
विज्ञापन
प्रधान डाकघर में गुरुवार का दिन उपभोक्ताओं के लिए निराशा भरा रहा। यहां सर्वर ठप होने से न कैश जमा हो पाया और न ही निकल सका जिससे दूर दराज से आए लोगों को बिना कैश लिए वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन


प्रधान डाकघर में सुबह से सर्वर ठप रहा। कैश काउंटर पर लगे ग्राहकों को जब कैश न मिलने की बात बताई गई तो निराश हो गए।

झाऊपुर से आई निशा देवी ने बताया दो दिन से कैश के लिए चक्कर काट रहे हैं कैश नहीं मिल रहा। आबूनगर के सुल्तान, दिनेश ने भी कैश न मिलने पर नाराजगी जताई। पोस्ट मास्टर केपी सिंह ने बताया कि चेन्नई से सर्वर में गड़बड़ी है। शुक्रवार को कैश मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें