फतेहपुर कोआपरेटिव बैंक में प्रदर्शन करते कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
भारत सरकार व रिजर्व बैंक की ओर से जिला सहकारी बैंकों के ग्राहकों के साथ किए जा रहे अन्याय से कर्मचारी यूनियन में नाराजगी है। जिला सहकारी बैंकों में पांच सौ और हजार रुपये की नोट लेने पर रोक लगाने के विरोध में कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर नाराजगी जताई।
कर्मचारी नेताओं ने जिला सहकारी बैंकों में पांच सौ और हजार रुपये के नोटों को जमा कराने की अनुमति देने, बैंकों से भुगतान के लिए करेंसी की व्यवस्था करने की मांग की। कोआपरेटिव बैंक स्टाफ एसोसिएशन के महामंत्री कल्लू वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को कर्मचारी प्रदेश व्यापी धरना प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपेंगे।
इस मौके पर कोआपरेटिव बैंक इंप्लायज यूनियन के अध्यक्ष राम सिंह परिहार, मंत्री लाल चंद्र त्रिपाठी, आनंद सिंह, भगवानदीन यादव, अरविंद कुमार, कल्लू वर्मा, ब्रजेश सरोज सिंह आदि रहे।