फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: स्टेडियम के खिलाड़ियों ने जीता फाइनल मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में क्रिकेट का आयोजन हुआ। इसमें जूनियर वर्ग की स्टेडियम की टीम ने फाइनल की ट्राफी जीती।
विज्ञापन

शांति नगर स्पोर्ट्स स्टेडियम में जूनियर वर्ग का तीन दिवसीय जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। शुक्रवार को क्रिकेट प्रतियोगिता में टैलेंट एकेडमी, टीसीए व स्टेडियम टीम के बीच तीन मुकाबले हुए। पहला मैच टैलेंट एकेडमी व स्पोर्ट्स स्टेडियम के बीच खेला गया। स्टेडियम टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। ओपनर बल्लेबाज नीतेश पाल ने 10 रन व कार्तिक सवारिया 15 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। पूरी टीम महज 71 रनों पर ढेर हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टैलेंट टीम के ओपनर बल्लेबाज अरुण के नाबाद 32 रनों ने टीम को आसानी से जीत दिला दी। दूसरा मैच टैलेंट एकेडमी व टीसीए के बीच हुआ। इसमें टीसीए ने जीत हासिल की। आखिरी व फाइनल मुकाबला टीसीए व स्टेडियम की दूसरी हाॅस्टल टीम के बीच हुआ। इसमें हॉस्टल टीम के ओपनर बल्लेबाज अतुल ने 24 रनों की शानदार पारी खेलते हुए टीम का स्कोर 82 रन पहुंचा दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीसीए टीम महज 62 रन में सिमट गई। टीसीए टीम की तरफ से नितिन व यथार्थ ने 1-1 विकेट लिया। ओपनर बल्लेबाज नजीर ने 16 रनों का योगदान दिया। सभी विजेता, उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर क्रिकेट कोच सुवेल फारूकी, द्विव्यांश, राजकुमार यादव, मो आरिफ खांन, जितेंद्र यादव, मनीष वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें