फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: श्वेत के शतक से स्टेडियम ए टीम ने जीता अभ्यास मैच

Tue, 26 Nov 2024 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। स्पोर्ट्स स्टेडियम में टीम ए व बी के बीच 25-25 ओवर का अभ्यास मैच खेला गया। इसमें टीम ए ने 58 रनों से जीत हासिल की।
विज्ञापन

शांतिनगर स्पोर्ट्स स्टेडियम में टीम ए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। टीम के ओपनर बल्लेबाज श्वेत व आकाश ने टीम को सधी हुई शुरुआत देते हुए 10 ओवर में 100 रन की साझेदारी की। 11वें ओवर में आकाश का विकेट राज ने लिया। लेकिन श्वेत के शतक से टीम का स्कोर छह विकेट पर 288 रनों पर पहुंच गया। श्वेत अंतिम तक नाबाद रहे।
विज्ञापन

स्कोर का पीछा करने उतरी बी टीम की शुरुआत अच्छी रही। ओपनर बल्लेबाज सौरभ पटेल व विनय पाल ने 10 ओवर में टीम का स्कोर 125 रन पहुंचा दिया। 11वां ओवर लेकर अर्जित ने दोनों ओपनर बल्लेबाजों को पवेलियन चलता किया। सौरभ ने 65 रन व विनय पाल ने 75 रन बनाए। इसके बाद बी टीम में विकेटों को पतझड़ लग गया और पूरी टीम 230 रनों पर ढेर हो गई। टीम ए ने 58 रनों से मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच श्वेत के नाम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें