फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: सपाइयों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर गृहमंत्री पद से मांगा इस्तीफा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। सपाइयों ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। शादीपुर स्थित पार्टी कार्यालय में एकत्र होने के बाद सपाई कलक्ट्रेट पहुंचे और राष्ट्रपति को संबोधित एसडीएम प्रथम अर्चना त्रिपाठी को ज्ञापन देकर केंद्रीय गृहमंत्री से इस्तीफे की मांग उठाई।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि केंद्रीय गृहमंत्री ने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के खिलाफ गलत टिप्पणी कर महापुरुषों का अपमान किया है। ऐसे केंद्रीय मंत्री का पद पर रहना कतई उचित नहीं है। डॉ. आंबेडकर ने भारतीय संविधान की रचना कर विश्व में नाम रौशन किया है। ऐसे महापुरुष का अपमान देश का अपमान है।
इस मौके पर सदर विधायक चंद्रप्रकाश लोधी, चेयरमैन नगर पालिका राजकुमार मौर्य, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव, संतोष द्विवेदी, पूर्व जिलाध्यक्ष विपिन सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष बीरेंद्र यादव, जगदीश सिंह, दयालू गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें