फोटो-10-ट्राफी के साथ मौजूद विजेता टीम व अन्य। संवाद
फतेहपुर। मलवां विकास खंड के संदीपनी पब्लिक स्कूल अदमापुर कोरसम में अंतिम दिन बुधवार को कबड्डी, खो-खो, रस्सा खींच खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। यहां विजेताओं को विद्यालय प्रबंधक आशीष सिंह ने सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि खेलों से मानसिक, शारीरिक व बौद्धिक विकास होता है। खेलेंगे तो खिलेंगे और आगे बढ़ेंगे।
कबड्डी बालिका वर्ग में जेबीएस और बालक वर्ग में संदीपनी विजेता रहा। खो-खो बालिका व बालक वर्ग में संदीपनी विजेता रहा। रस्सा खींच बालिका वर्ग में सेंट मैरी व बालक वर्ग में जेडीएम महरहा विजेता घोषित की गई। इस दौरान विजेताओं को ट्रॉफी मेडल देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर प्रधानाचार्य विजेंद्र सिंह, मोनी, अंजू सिंह, रोशनी सिंह, रजत गौतम, आलोक गौड़, करुणा शंकर पांडेय, अनूप पांडेय, जयप्रकाश, सागर सिंह, देवेश मिश्रा, कुलदीप सायू सहित अन्य शिक्षक व छात्र छात्राएं मौजूद रहीं।
फोटो-10-ट्राफी के साथ मौजूद विजेता टीम व अन्य। संवाद