फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: गोला फेंक में मैना प्रथम, राजकली द्वितीय और खुशी रहीं तृतीय

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से गुरसंडी स्थित निष्पक्ष देव विद्या मंदिर इंटर काॅलेज में बुधवार को दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ खागा विधायक कृष्णा पासवान ने बतौर मुख्य अतिथि किया।
विज्ञापन


विधायक कृष्णा पासवान ने खिलाड़ियों को संबोधित कर उनकी हौसला अफजाई की। बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के अध्यक्ष प्रवीण पांडेय ने कहा कि प्रतियोगिता केवल खेल नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया है।

आयोजन में कबड्डी, गोला फेंक, दौड़ जैसी प्रतियोगिताएं कराई गईं। इसमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। जूनियर बालिका वर्ग में गोला फेंक में मैना देवी को पहला, राजकली को दूसरा और खुशी देवी को तीसरा स्थान मिला। डिस्क थ्रो में वंशिका देवी ने पहला, राजकली ने दूसरा और खुशबू ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


सभी जूनियर बालिका वर्ग में नंदनी ने गोला फेंक और डिस्क थ्रो दोनों में पहला स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में खुशबू देवी ने पहला, सुमित्रा देवी ने दूसरा और सुखी देवी ने तीसरा स्थान हासिल किया।

सीनियर बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में अनिल को पहला, अमित कुमार को दूसरा और सत्यम कुमार को तीसरा स्थान मिला। वहीं 200 मीटर बालिका वर्ग में वंशिका देवी ने पहला, राजरानी ने दूसरा और शिवानी देवी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


विजेता खिलाड़ियों को कृष्णा पासवान और प्रवीन पांडेय ने पुरस्कृत किया। इसके बाद आयोजन के प्रभारी अंकित शुक्ला ने सभी खिलाड़ियों की सराहना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें