फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोलटी ने एक लाख व ज्योति ने 51 हजार की जीती कुश्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
बहुआ (फतेहपुर)। कोर्रा कनक के मजरे डढ़ियार में बुधवार को दंगल का आयोजन हुआ। राजस्थान के गोलटी पहलवान ने पंजाब के पहलवान अनूप को हराकर एक लाख की कुश्ती जीती। वहीं महिला पहलवानों में कन्नौज की ज्योति पहलवान ने हरियाणा की खुशी पहलवान को हराकर 51 हजार का ईनाम जीता।
विज्ञापन

दंगल में 24 पहलवानों ने हिस्सा लिया और अपने दांवपेंच दिखाए। उन्नाव के पहलवान राहुल ने जिगनी (बिंदकी) को हराकर 20 हजार का ईनाम जीता। बडख़ोर बांदा के पहलवान शिवमंगल यादव ने लमेहटा के पहलवान चंद्रशेखर को चित किया। जिगनी के पहलवान जुनैद ने रतनतारा के पहलवान सत्येंद्र को हराया। बाबा पहलवान ने विकास पहलवान को हरा दिया। हरियाणा के पहलवान अमित को हरा कर काडी पहलवान ने जीत दर्ज की।
इसी प्रकार पुष्कर पहलवान रतनतारा ने झांसी के पहलवान को हराया। जिगनी के पहलवान शहीद ने उन्नाव के पहलवान धु्रव को हराया। कोर्राकरक के पहलवान अंकुल सिंह ने झांसी के पहलवान अजय को हराया। संतोष पहलवान प्रयागराज ने रायबरेली को हराया। घरश्याम पहलवान जालौन ने कौशांबी के पहलवान शिवप्रसाद को हराया। आयोजक राकेश निषाद, बबलू सिंह, कोर्रा कनक प्रधान दिनेश सिंह, अरिमर्दन सिंह, पप्पू सिंह, राजा सिंह प्रधान दतौली, मनोज निषाद प्रधान करैहा, ओती प्रधान शुशील सिंह, जिला पंचायत सदस्य जगदीश प्रसाद, महेंद्र सिंह, अजय सिंह बिट्टू मौजूद रहे। निर्णायक मंडल में पहलवान रामकिशुन कानपुर के रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें