फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केपीएल टूर्नामेंट में दारानगर ने खागा को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनपुर (फतेहपुर)। किशनपुर प्रीमियर लीग (केपीएल) सीजन-3 का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। कस्बा स्थित नागा बाबा मैदान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्र ने एक ओवर मैच खेलकर किया। पहला मैच कौशांबी के दारानगर व खागा के बीच खेला गया। दारानगर की टीम विजयी रही। दारानगर टीम के रीशू मैन आफ दी मैच घोषित किए गए।
विज्ञापन

दारानगर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। टीम ने 16 ओवर में आठ विकेट पर 185 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। दारानगर की ओर से रीशू सिंह ने 29 रन बनाए। दूसरी पारी खागा की टीम ने खेली। टीम के तीन बल्लेबाज पहले ही ओवर में बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद खागा की ओर से सुमित सिंह ने बल्लेबाजी करते हुए 40 रन बनाए और टीम को 100 रन के पार लेकर गए। सुमित सिंह के आउट होते ही पूरी टीम 14.4 ओवर में 156 रन पर आउट हो गई।
दारानगर की ओर से रीशू ने 29 रन बनाए और तीन विकेट लेकर टीम को जीत के पायदान तक पहुंचाया। उन्हें मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर आयोजक अरविंद मिश्रा के अलावा उत्तम सिंह, धनंजय सिंह, पम्मू मिश्रा, शालू यादव, ओमकार सिंह, अखिल मिश्रा, मोहम्मद सैफ, अमन गुप्ता, आकाश शुक्ला व अनीष सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें