असोथर (फतेहपुर)। कस्बा स्थित बंजरिया क्रिकेट ग्राउंड में शुक्रवार को 15 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू हुआ। भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री जयदेव सिंह गौतम ने फीता काटकर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। पहले दिन के मैच में असोथर इलेविन टीम ने बाबातारा इलेविन टीम को पराजित किया।
टूर्नामेंट का पहला मैच बाबा तारा इलेवन और असोथर इलेवन टीम के बीच खेला गया। टॉस जीतकर असोथर इलेवन टीम ने पहले गेंदबाजी की। 20 ओवरों के मैच में बाबा तारा टीम 140 रन ही बना सकी। जवाब में खेलने आई असोथर इलेवन टीम ने 15 ओवरों में मैच जीत लिया।
मैच में मैन ऑफ द मैच हिमांशु सिंह चौहान बने। बंजरिया क्रिकेट एसोसिएशन ने टीम को शील्ड देकर सम्मानित किया।
इस दौरान भाकिमों के जिला मंत्री और समाजसेवी नीरज सिंह सेंगर व मैच के आयोजक आशीष सिंह बैस के अलावा रिशु सिंह, नरेंद्र विक्रम सिंह, बलकरण मौर्य, बॉबी तिवारी, अज्जु सिंह व पुष्कर मौजूद रहे।