फतेहपुर। टेंडर हार्टस स्कूल में वार्षिक ओलंपियाड प्रतियोगिता के मेधावी बच्चों को बुधवार को पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्य मंजू सहाय ने शील्ड व प्रमाण पत्र देकर विजेताओं का उत्साह बढ़ाया। यह प्रतियोगिता 10 फरवरी को जिले के सभी सीबीएसई स्कूलों में हुई थी। उसमें यहां के मेधावियों ने बाजी मारी।
वार्षिक ओलंपियाड प्रतियोगिता में नेशनल टैलेंट सर्च इग्जामिनेशन व नेशलन एप्टीच्यूड टेस्ट हुआ था। इसमें कक्षा दो के छात्र मोहम्मद जयान हसन सिद्दीकी, कक्षा पांच की छात्रा पूजा मौर्य ने दोनों प्रतियोगिता में बाजी मारी। कक्षा आठ की छात्रा गरिमा सिंह एप्टीच्यूड टेस्ट में अव्वल रहीं। प्रधानाचार्य ने कहा कि वार्षिक ओलंपियाड प्रतियोगिता में स्कूल के मेेधावी बच्चों ने जिले में पहना स्थान हासिल किया है। इन बच्चों के साथ अभिषेक, अंशिका, अयाति, मोनिका, वंश, विनायक को भी पुरस्कृत किया गया है। इस मौके पर शिक्षिका अनीता भी मौजूद रहीं।