फतेहपुर। जिला सेवायोजन कार्यालय ने जिले में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया है। 15 फरवरी को आईटीआई मैदान में लगने वाले रोजगार मेले में गैर प्रांतों की कंपनियां बेरोजगारों को नौकरी के लिए चयनित करेंगी। मेले में मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति होंगी। इसके लिए अभ्यर्थियों को आनलाइन आवेदन करना होगा। मूल अभिलेखों के साथ कार्यालय से प्राप्त प्रपत्र 10 पूर्ण करके दाखिल करना होगा।
वृहद मेले में बिहार, गुजरात, पंजाब की कंपनियां एक साथ मेले में प्रतिभाग करेंगी। मेले में एक कंपनी सिर्फ निशक्त युवाओं को नौैकरी के लिए चयन करने वाली शामिल हो रही है। जिला सेवा योजन अधिकारी उज्ज्वल सिंह ने बताया कि मेले में कक्षा आठ से लेकर उच्च शिक्षा प्राप्त आईटीआई डिप्लोमा धारक अपने मूल अभिलेखों के साथ शामिल हो सकेंगे। मेले में शामिल होने के लिए जिला सेवायोजन कार्यालय के एनसीएस पोर्टल में पंजीकरण होना अनिवार्य होगा। नौकरी के लिए अभ्यर्थी को आनलाइन आवेदन करना अनिवार्य होगा। मूल अभिलेखों के साथ कार्यालय से प्राप्त होने वाला प्रपत्र 10 पूर्ण करके दाखिल करना होगा।