फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ और कूद में रश्मि का चला सिक्का

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की सोमवार वार्षिक क्रीड़ोत्सव का शुभारंभ हुआ। पहले दिन 100 और 200 मीटर की दौड़ के साथ त्रिकूद, लंबी और ऊंची कूद प्रतियोगिता में रश्मि यादव ने पहला स्थान हासिल किया। गोला फेंक में मारिया नजीर ने बाजी मारी। भाला फेंक में सुधा और चक्र प्रक्षेप में खुशनुमा ने पहला मुकाम बनाया।
विज्ञापन

सिविल लाइंस स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. अपर्णा मिश्रा की देखरेेख में प्रतियोगिताएं हुईं। सौ मीटर की दोड़ में दूसरा स्थान स्वाती देवी और तीसरा स्थान मारिया नजीर को मिला। 200 मीटर दौड़ में प्रीती और मीमताज रेशमी क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। लंबी कूद में कुलसुम को दूसरा और स्वाती को तीसरा स्थान मिला। ऊंची कूद में प्रीति दूसरे और शीलू तीसरे नंबर पर रहीं। त्रिकूद प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर मीमताज शिफा व तीसरे स्थान पर मीमताज रेशमी रहीं। गोला फेंक में स्वाती और उमरा को क्रमश: दूसरे और तीसरे नंबर पर संतोष करना पड़ा। भाला फेंक में शीलू को दूसरा और उमरा को तीसरा मुकाम हासिल हुआ। चक्र प्रक्षेप में सुधा दूसरे और मारिया नजीर तीसरे स्थान पर रही। इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। स्वागत गीत के बाद प्राचार्य ने खेल के महत्व पर चरचा की। कहा कि प्रतियोगिता में हार या जीत में किसी एक से सामना करना होता है। मेरा मानना है कि प्रतियोगिता में प्रतिभाग का सबसे बड़ा महत्व होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें