फतेहपुर। राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस पर कलक्ट्रेट परिसर से साइकिल रेस प्रतियोगिता हुई। इसमें बालक व बालिका वर्ग में छात्र-छात्रों ने हिस्सा लिया। बालक वर्ग में आशुतोष कुमार व बालिका वर्ग में प्रीती ने बाजी मारी। डीएम संजीव सिंह ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल रेस को रवाना किया।
जिला क्रीड़ा अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि साइकिल रेस प्रतियोगिता कलक्ट्रेट से पटेल नगर, आईटीआई रोड, वर्मा चौराहा, ज्वालागंज होकर शांति नगर स्पोर्ट स्टेडियम पहुंचे। इस प्रतियोगिता के बालक वर्ग में स्टेडियम के आशुतोष कुमार ने पहला स्थान हासिल किया है। एमजी कालेज के रामचंद्र राजपूत दूसरे स्थान पर रहे। विपिन कुमार तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग की प्रतियोगिता में मदर सुहाग की प्रीती, एमवीएम कालेज की सिमरन कुशवाहा दूसरे और एमवीएम कालेज की तनिष्का तीसरे स्थान पर रहीं। जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि बालक वर्ग में शुभम दुबे, अभिषेक ङ्क्षसह, रामू को सांत्वना पुरस्कार दिया गया है। इसी प्रकार सात्विक कुमार विंद, आराध्य रस्तोगी, कार्तिक रस्तोगी को विशेष पुरस्कार दिया गया है।