फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बाइक, युवक की मौत

विज्ञापन
फाइल फोटो-09-कुलदीप। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
चौडगरा। बिंदकी-चौडगरा मार्ग पर मंगलवार रात करीब 11:30 बजे तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। इससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला।
विज्ञापन

कल्यानपुर थाना क्षेत्र के मौहार गांव निवासी कुलदीप सोनकर (26) किसी काम से बिंदकी गया था। देर रात वह बाइक से घर लौट रहा था। थाना क्षेत्र के पहरवापुर गांव के पास उसकी बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। इससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस उसे नर्सिंग होम ले गई। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

परिजन ने बताया कि कुलदीप गुजरात में निजी नौकरी करता था। वह परिवार का बड़ा बेटा था और एक माह पहले दादी के निधन पर घर आया था। थानाध्यक्ष सुमित देव पांडेय ने बताया कि युवक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। तेज रफ्तार में ट्रक से टकराने के कारण सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हुई है।

फाइल फोटो-09-कुलदीप। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें