फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: मतदाता सूची में सुधार के लिए 22 को बूथों पर लगेगा विशेष कैंप

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। मतदाता सूची को सही और अद्यतन बनाने के लिए विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत जिले में 22 फरवरी को सभी मतदान केंद्रों पर विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दिन मतदाता नाम जोड़वाने, सुधार कराने या आपत्तियां दर्ज कराने के लिए अपने नजदीकी मतदान केंद्र पर जा सकेंगे। दावे और आपत्तियां छह मार्च तक जारी रहेंगी।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी डॉ. अविनाश त्रिपाठी ने बताया कि विशेष अभियान दिवस पर सभी मतदान केंद्रों पर आवश्यक स्टाफ तैनात रहेगा। नामित अधिकारी सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक उपस्थित रहेंगे। प्रत्येक बूथ लेवल अधिकारी के पास मतदाता सूची की प्रति, अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत और डुप्लिकेट मतदाताओं की सूची, नो मैपिंग और अन्य त्रुटियों की सूचियां उपलब्ध रहेंगी। फॉर्म-6, 6ए, 7 और 8 पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराए जाएंगे।
विशेष अभियान दिवस पर हर मतदान केंद्र पर हेल्प डेस्क बनाई जाएगी। यहां मतदाताओं को फॉर्म भरने में मदद दी जाएगी। सभी आवेदनों का अभिलेखीकरण सुव्यवस्थित ढंग से किया जाएगा। अभियान के दौरान राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों, सभासदों, ग्राम प्रधानों और वॉलंटियरों का सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन

एडीएम ने सभी पात्र मतदाताओं से अपील की है कि वे आवश्यक अभिलेखों के साथ अपने नजदीकी मतदान केंद्र पर बीएलओ से संपर्क कर आवेदन करें। इसके अतिरिक्त आयोग की वेबसाइट voters.eci.gov.in के माध्यम से भी ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें