फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: डेंगू के तीन नए रोगी मिले, संक्रमितों की संख्या 43 पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर के देवीगंज, नई तहसील मोहल्ला और ऐरायां ब्लॉक में डेंगू के मरीज मिले हैं। सभी मोहल्लों में स्वास्थ्य विभाग ने गांव में शिविर लगाकर ग्रामीणों की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। प्रभावित इलाकों में मच्छरों के प्रजनन स्थलों की पहचान कर बचाव के उपाय करने को भी कहा गया है।
विज्ञापन

शहर के देवीगंज निवासी एक युवक को तीन दिन से तेज बुखार आ रहा था। उपचार के बाद भी आराम नहीं मिलने और प्लेटलेट्स में लगातार गिरावट होने पर जांच कराई गई। जिला अस्पताल की इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब (आईपीएचएल) में जांच के दौरान उनकी रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई। फिलहाल उनका उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है।
वहीं नई तहसील निवासी एक व्यक्ति पांच दिन से बुखार से पीड़ित थे। जिला अस्पताल में जांच के दौरान उनमें भी डेंगू संक्रमण की पुष्टि हुई। उनका इलाज भी निजी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

ऐरायां ब्लॉक के एक गांव निवासी युवक का इलाज प्रयागराज के स्वरूपरानी अस्पताल में उपचार चल रहा है। डेंगू के तीन केस मिलने पर मलेरिया विभाग की टीम ने संबंधित मोहल्लों में पहुंचकर आसपास के घरों की जांच की।
इस दौरान मच्छरों के प्रजनन स्थलों और लार्वा की तलाश की गई। वहीं सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजेश कुमार ने ऐरायां ब्लॉक के संबंधित गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा। जिला मलेरिया अधिकारी कीर्ति रंजन ने बताया कि डेंगू के तीन नए मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें