फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए 17 और 24 को विशेष कैंप

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के बाद मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे नागरिकों और पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिले के सभी मतदेय स्थलों पर 17 और 24 अक्तूबर को विशेष कैंप आयोजित होंगे। डीएम निधि गुप्ता वत्स ने बुधवार को कलक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर अभियान की जानकारी दी।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि जिले के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों 238-जहानाबाद, 239-बिंदकी, 240-फतेहपुर, 241-अयाहशाह, 242-हुसैनगंज और 243-खागा में विशेष कैंप लगाए जाएंगे। इन कैंपों में बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक मौजूद रहेंगे। वे मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए नागरिकों से फार्म-6 प्राप्त करेंगे। सभी बीएलओ को पर्याप्त संख्या में फार्म-6 और मतदाता सूची उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए हैं।

ये दस्तावेज लेकर पहुंचें मतदाता
नाम जुड़वाने के इच्छुक नागरिकों को फोटो, जन्मतिथि और निवास से संबंधित अभिलेखों की स्वप्रमाणित छायाप्रतियां लेकर नजदीकी बूथ पर पहुंचना होगा। परिवार के किसी सदस्य का मतदाता फोटो पहचान पत्र नंबर उपलब्ध होने पर उसे भी साथ लाने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन



राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील
डीएम ने राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) नियुक्त कर उनकी सूची संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को उपलब्ध कराने को कहा। साथ ही बीएलओ के साथ समन्वय बनाकर पात्र नागरिकों के फार्म भरवाने में सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें