फोटो-41-फीता काटकर आरओ प्लांट का शुभारंभ करते विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना। संवाद
असोथर (फतेहपुर)। सदर विधानसभा क्षेत्र के कुसुंभी में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए लाल बहादुर शास्त्री फाउंडेशन, नई दिल्ली ने 20 हजार लीटर क्षमता का आरओ प्लांट स्थापित किया है। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने शनिवार को आरओ प्लांट का लोकार्पण किया। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना का फाउंडेशन अध्यक्ष विराज शास्त्री एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पौत्र विभाकर शास्त्री ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया।
विराज शास्त्री ने विधानसभा अध्यक्ष को प्लांट की कार्यप्रणाली एवं ग्रामीणों को मिलने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी दी। जनसभा से पहले पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लालबहादुर शास्त्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. हरिकिशन शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई।फाउंडेशन के जिला संयोजक डॉ. अमित मिश्रा नीतू कार्यक्रम संयोजक धनंजय द्विवेदी तथा ग्राम प्रधान शिवा ठाकुर ने 51 किलोग्राम की माला पहनाकर उनका स्वागत किया।
विधानसभा अध्यक्ष कहा कि आरओ प्लांट का निर्माण ग्रामीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के सादगीपूर्ण जीवन, राष्ट्रभक्ति एवं देश के प्रति उनके योगदान को प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि आज भी उनके आदर्श समाज को दिशा प्रदान करते हैं। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री अयोध्या प्रसाद पाल, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश वाजपेयी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष नीरज सिंह, अपर्णा सिंह गौतम, जिला महामंत्री पुष्पराज पटेल, पंकज त्रिपाठी, रामप्रताप सिंह गौतम, कमलेश योगी, धनंजय द्विवेदी,अनीत अग्रहरि, रणवीर द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
......