फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा ने जिपं में खेला दलित कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। सपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में दलित प्रत्याशी पर दांव लगाया है। गुरुवार को पार्टी के जिलाध्यक्ष विपिन सिंह यादव ने महिला सभा की जिलाध्यक्ष संगीता राज पासी के नाम की घोषणा की।
विज्ञापन

शहर के शादीपुर स्थिति पार्टी जिला कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर संगीता की प्रत्याशिता के नाम की घोषणा की गई। सपा जिलाध्यक्ष विपिन सिंह यादव और पूर्व सांसद अशोक पटेल ने बताया कि बुधवार को लखनऊ प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ हुई बैठक में 27 जिला पंचायत सदस्यों ने सर्वसम्मति से संगीता राज पासी को प्रत्याशी बनाने का निर्णय लिया
है। ऐसे में हाईकमान ने उन्हें प्रत्याशी घोषित कर दिया है। दावा किया कि 27 सदस्य तो राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने पेश हो ही चुके हैं। उनके संपर्क में आठ अन्य सदस्य भी हैं। इस तरह से उनको कुल 35 सदस्यों का समर्थन प्राप्त है। उन्होंने विपक्षियों पर सत्ता पक्ष सत्ता का दुरुपयोग कर सदस्यों का उत्पीड़न कराने की आशंका भी जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें