फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म परिवर्तन का मामला: एलआईयू ने एटीएस को सौंपी उमर की कुंडली, परिवार के सदस्यों और संपत्ति का दिया ब्योरा

Thu, 24 Jun 2021 09:24 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

एटीएस ने उमर गौतम केपैतृक गांव और जिला मुख्यालय में उसकी संपत्ति से संबंधित जानकारियां जुटाई हैं। जिसमें कुछ घोषित और कुछ बेनामी संपत्तियों की जानकारी हुई है।
विज्ञापन
एटीएस की गिरफ्त में उमर गौतम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धर्मांतरण कराने के मामले की पड़ताल करने आई एटीएस ने स्थानीय पुलिस और एलआईयू से उमर और उसके पूरे परिवार की कुंडली ली है। एलआईयू ने एटीएस को उमर के परिजनों, रिश्तेदारों और नजदीकियों को मिलाकर 50 से अधिक लोगों के नाम, पते और मोबाइल नंबरों की सूची दी है।
विज्ञापन


एटीएस ने उमर के संपर्कों का पता लगाने के लिए एलआईयू से मिले मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर डाल दिया है। एटीएस उमर गौतम की संपत्तियां भी खंगालने में जुटी है। एटीएस ने उमर गौतम केपैतृक गांव और जिला मुख्यालय में उसकी संपत्ति से संबंधित जानकारियां जुटाई हैं।

जिसमें कुछ घोषित और कुछ बेनामी संपत्तियों की जानकारी हुई है। एटीएस को पंथुआ गांव में उमर गौतम के हिस्से की 12 बीघे जमीन और जिला मुख्यालय में एक सीबीएसई बोर्ड के स्कूल और एक निजी मदरसे में फंडिंग कराने की जानकारी हुई है। जिसकी तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन


एटीएस को जानकारी हुई है कि उमर जब भी अपने गांव आता था, उसके साथ लग्जरी कारों का काफिला होता था। ये कारें उमर की खुद की थीं या उसके संपर्क में रहने वालों की, इसका पता लगाया जा रहा है। फतेहपुर में उमर की कितनी और कहां-कहां बेनामी संपत्ति हो सकती है, इसकी पड़ताल हो रही है।

जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे ने बताया कि सदर तहसील से एक राजस्व टीम को लगाकर उमर की संपत्तियों की पड़ताल कराई जा रही है। पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने बताया कि स्थानीय स्तर पर उमर के किन लोगों के साथ संपर्क थे और उसका किन-किन जगहों पर आना-जाना होता था, इसकी पड़ताल स्थानीय स्तर पर की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें