फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सपा सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं’

Sun, 08 Feb 2015 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी विधानसभा चुनाव 2017 फतह की कवायद शुरू कर दी है। प्रदेश सरकार की योजनाओं के प्रचार के साथ बूथ कमेटियों को एक बार से सक्रिय करने की पहल आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


शनिवार को शहर के सादीपुर स्थित पार्टी जिला कार्यालय में हुई बैठक में ब्लाक स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलनों की तैयारियों पर विस्तार से चरचा की गई। प्रदेश हाईकमान ने इन सम्मेलनों का पर्यवेक्षक प्रदेश सचिव दिनेश कुमार सिंह को बनाकर भेजा गया है।

बैठक में मुख्य अतिथि पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश उत्तम ने कहा कि विधानसभा का कार्यकाल आधा से अधिक समाप्त हो चुका है। ऐसी हालत में 2017 का चुनाव फतह के लिए अभी से लगने की आवश्यकता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन के बिना कोई भी चुनाव जीता नहीं जा सकता है। इस लिए जरूरी है कि ब्लाक स्तर पर होने वाले सम्मेलनों में बूथ कमेटी के पदाधिकारियों को अनिवार्य रूप से बुलाया जाए।

राज्यसभा सांसद बाबू दर्शन सिंह यादव ने कहा कि अनुशासित संगठन के बूते बड़ी से बड़ी लड़ाई फतह की जा सकती है।

ऐसी हालत में जरूरी है कि सभी पदाधिकारी और जिम्मेदार कार्यकर्ता अनुशासन के दायरे में रहकर प्रदेश सरकार की जनहित की योजनाओं का प्रचार प्रसार करें और साथ में लोगों की समस्याओं का निराकरण भी कराएं।

जो समस्याएं उनके स्तर की न हों, उन्हें जिला और प्रदेश संगठन को भेजें, जिससे सरकार की लोकप्रियता और  अधिक बढ़ सके। पूर्व सांसद राकेश सचान ने कहा कि प्रदेश की वर्तमान सरकार अब तक की प्रदेश में रही सरकारों में सबसे जनहितैषी साबित हुई है।

जरूरत इस बात की है कि मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव सरकार की योजनाओं को गांव-गांव में घर पहुंचाने में पार्टी के सच्चे सिपाही कामयाब हों।

बैठक की अध्यक्षता पार्टी जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव और संचालन जिला महासचिव मोईन खान ने किया। इस मौके पर पूर्व सांसद डा. अशोक पटेल, ओमप्रकाश गिहार, पूर्व जिलाध्यक्ष समरजीत सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष रामशरण यादव, रामेश्वर दयाल दयालू, दलजीत निषाद, जंगबहादुर सिंह मखलू, फैजान अहमद मून, सऊद अहमद आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें