फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी को जहानाबाद बवाल ले डूबा

Fri, 22 Jan 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडवा में हुए बवाल के बाद जिले की कमान संभावने वाले एसपी राजीव मल्होत्रा को जहानाबाद ले डूबा। जहानाबाद विवाद का पटाक्षेप होते ही शासन ने उन्हें हटा दिया है। अब कन्नौज के एसपी कलानिधि नैथानी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनके समक्ष सबसे बड़ी चुनौती सांप्रदायिक सौहार्द कायम करना होगा। हालांकि कन्नौज में हुए बवाल के दौरान नैथानी काफी हद तक सफल रहे हैं। माना जा रहा है कि कन्नौज की सफलता की वजह से ही उन्हें फतेहपुर की कमान सौंपी गई है।
विज्ञापन


बीते अक्टूबर माह में मूर्ति विसर्जन के दौरान सुल्तानपुर घोष के मंडवा में सांप्रदायिक बवाल हुआ था।  बवाल के दौरान ही तत्कालीन एसपी ओपी श्रीवास्तव को हटा कर राजीव मल्होत्रा को जिले के कमान सौंपी गई।

सबकुछ जिले में ठीक ठाक चल रहा था। जहानाबाद में 14 जनवरी को मकर संक्रांति जुलूस के दौरान फिर बवाल हुआ। इस बवाल के बाद से ही एसपी पर गाज गिरने की आशंका जाहिर की जा रही थी।
विज्ञापन


हालांकि कुछ लोग इस स्थानांतरण को जिला पंचायत के चुनाव से भी जोड़ कर देख रहे हैं। क्योंकि राजीव मल्होत्रा के खिलाफ जिले के कई  सपाइयों ने मुख्यमंत्री के कान भरे थे।
विज्ञापन

 
जानें अपने नए एसपी को
नाम-कलानिधि नैथानी
बैच-2010 के आईपीएस
योग्यता-बीटेक पंतनगर इलेक्ट्रानिक
विशेष योग्यता-एमडीपीएम(मास्टर डिग्री पुलिस मैनजमेंट)
पांच साल वैज्ञानिक रहने के बाद बने आईपीएस
मूल निवास-देहरादून उत्तराखंड
तैनाती-सहारनपुर, बरेली में एएसपी, 9,38 पीएसी में क मांडेड
वर्तमान तैनाती- कन्नौज एसपी (एक साल)
नवीनतम तैनात- फतेहपुर
प्राथमिकता-शासन की मंशा के अनुरूप कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखना  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें