फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: अभिलेख व डाटा अपडेट न मिलने पर एसपी ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
फोटो-36-थाने का निरीक्षण करते एसपी। संवाद
विज्ञापन
खखरेरू। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने थाने का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान समाधान दिवस, महिला डेस्क और सीसीटीएनएस कार्यालय में कई खामियां सामने आने पर उन्होंने नाराजगी जताई। साथ ही थाना प्रभारी को सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसपी ने समाधान दिवस से जुड़े अभिलेखों की जांच की और लंबित शिकायतों के निस्तारण की स्थिति पर असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए ताकि फरियादियों को अनावश्यक परेशानी न हो।

महिला डेस्क के निरीक्षण के दौरान उन्होंने महिला संबंधी शिकायतों के पंजीकरण और निस्तारण की प्रक्रिया देखी। यहां अभिलेखों और व्यवस्थाओं में कमी मिलने पर संबंधित कर्मियों को सुधार के निर्देश दिए गए। सीसीटीएनएस कार्यालय में अभिलेखों के रखरखाव और डाटा अपडेट की स्थिति भी संतोषजनक नहीं पाई गई जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

भूमि संबंधी स्थिति स्पष्ट करने के लिए उन्होंने लेखपाल और कानूनगो को मौके पर बुलाकर थाने से सटे तालाब की नाप कराने और थाने की भूमि को सीमांकित कर सुरक्षित करने के निर्देश दिए ताकि भविष्य में किसी प्रकार का विवाद न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें