फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा प्रत्याशी ने फिर दाखिल किया पर्चा

Sun, 14 Feb 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर-फतेहपुर स्थानीय प्राधिकारी विधान परिषद सदस्य पद निर्वाचन के लिए सपा प्रत्याशी दिलीप सिंह उर्फ कल्लू यादव ने शनिवार को दोबारा नामांकन दाखिल किया। एक सेट में नामांकन दाखिल करने आए सपा प्रत्याशी के साथ पार्टी के छोटे-बड़े नेताओं का हुजूम था। जिसे रोकने में पुलिस को खासा पसीना बहाना पड़ा। माना जा रहा है कि जुलूस से बसपा प्रत्याशी अशोक कटियार के जुलूस को मात देने की कोशिश की गई।
विज्ञापन


एमएलसी चुनाव के लिए सबसे पहला नामांकन पत्र सपा प्रत्याशी दिलीप सिंह उर्फ कल्लू यादव ने बुधवार को दाखिल किया था। शनिवार को सपा प्रत्याशी का काफिला दोपहर एक बजे कलेक्ट्रेट पहुंचा।

नारों के बीच सपा प्रत्याशी नामांकन कराने के लिए कलेक्टे्रट पोर्टिकों में अनुमोदकों के साथ दाखिल हुए। फतेहपुर के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव, पूर्व सभापति विधान परिषद सुखराम यादव, पूर्व मंत्री शिव कुमार बेरिया, पूर्व सांसद राकेश सचान, श्रम संविदा बोर्ड के अध्यक्ष जगमोहन यादव, जहानाबाद विधायक मदन गोपाल भी साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन


उन्होंने कलेक्ट्रेट के डीएम कोर्ट में एडीएम आलोक सिंह के समक्ष एक सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया। सपा प्रत्याशी के नामांकन जुलूस में एमएलसी नरेश उत्तम, सदर नगर पालिका चेयरमैन चंद्र प्रकाश लोधी, जय कुमार जैकी, महेंद्र बहादुर सिंह बच्चा, मोइन खान, विपिन यादव, संतोष द्विवेदी, विनोद विश्वकर्मा, वेद प्रकाश गुप्ता, प्रधान सरकंडी संतोष द्विवेदी, रीता प्रजापति अरुण यादव, आनंद प्रकाश लोधी समेत बड़ी तादाद में सपा नेता शामिल रहे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें