फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा-भाजपा एक थैली के चट्टे-बट्टे

Sun, 14 Aug 2016 01:26 AM IST
अमर उजाला/फतेहपुर
विज्ञापन
खागा: बसपा का कैडर सम्मेलन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 बसपा कैडर कैंप में शनिवार को कोआर्डिनेटर अमरेंद्र बहादुर ने कहा कि सपा और भाजपा एक ही थैली के चट्टे-बट्टे हैं। वहीं कांग्रेस का उत्तर प्रदेश में कोई वजूद नहीं रह गया है। जनता बसपा की ओर आस भरी निगाहों से देख रही है, हमें उन्हें एकजुट रखकर बूथ तक पहुंचाना होगा।
विज्ञापन



कोआर्डिनेटर अमरेंद्र बहादुर ने नगर के एक मैरिज हाल में संपन्न बूथ और सेक्टर प्रभारियों को चुनावी टिप्स दिए। कहा कि मौजूदा पीएम की सभी योजनाएं केवल कागजों तक सीमित हैं। विशिष्ट अतिथि मंडल कोआर्डिनेटर अवधेश गौतम ने सपा भाजपा और कांग्रेस को दलित विरोधी पार्टी बताया।


इस अवसर पर मौजूद कार्यकर्ताओं को विधानसभा प्रत्याशी सुनील गौतम के लिए जुट जाने की नसीहत दी गई। इस दौरान भाजपा के हेमंत केसरवानी अपने एक दर्जन समर्थकों के साथ बसपा में शामिल हुए। वहीं सपा नेता दिनेश सिंह यादव भी आधा दर्जन समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल हुए।
विज्ञापन



बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सीताराम गौतम और संचालन विधानसभा इकाई अध्यक्ष पिंटू पासवान ने किया। इस मौके पर प्रदीप श्रीवास्तव, रमेश पासवान, कासिम उर्फ दरोगा, रामबाबू लोधी, घनश्याम पाल टक्करी सहित बसपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें