फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्बत व ठंडे जल के साथ अधिकारियों व कर्मचारियों ने यात्रियों की आवभगत

Mon, 01 Jun 2015 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रेल यात्री उपभोक्ता पखवारा के तहत आदर्श रेलवे स्टेशन पर मुसाफिरों को शर्बत व ठंडा पानी पिलाया गया। 26 मई से छह जून तक चलने वाले यात्री उपभोक्ता पखवारा के तहत विभाग यात्रियों की सुविधा, सम्मान, सरंक्षण पर जोर दे रहा है।
विज्ञापन

रविवार को सीनियर सेक्शन इंजीनियर ओएचई डिपो प्रभारी राजेंद्र सिंह सेंगर के नेतृत्व में यात्रियों का सत्कार किया। रेल कर्मियों का सेवा भाव से यात्री खुश नजर आए, जिन्हें शर्बत के साथ ठंडा पानी पिला कर तपती गर्मी में राहत प्रदान की गई। दोपहर तीन बजे प्लेटफार्म नंबर दो पर रुकी डाउन मूरी एक्सप्रेस के सैकड़ों यात्रियों ने रेल की सेवा को सलाम किया। ओएचई डिपो प्रभारी ने कहा कि भीषण गर्मी में यात्रियों को सुविधाएं देने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। कहा कि यात्री आराम के साथ अपने गंतव्य को पहुंचे, यही हमारी मंशा है। इस मौके पर एसएससी रमेश, देवेंद्र सिंह, संदीप तिवारी, शंकर लाल, लालमणि, महेंद्र कुमार, सोनू, सुरेश, भैरव, भूप सिंह, शारदा प्रसाद, कन्हैया लाल, राम हर्ष समेत अन्य रेलवे कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें