फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां की हत्या में बेटे को जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
खाना देने पहुंची मां को पत्थर से कूंचकर मार डालने के मामले में पुलिस ने आरोपी बेटे पर एफआईआर दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। पारिवारिक पौत्र की तहरीर पर कार्रवाई की गई। जांच में पता चला कि वह नशे का लती है, जिससे उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं है।
विज्ञापन

किशनपुर थानाक्षेत्र के अर्जुनपुर गढ़ा गांव की रहने वाली सोमवती तिवारी उर्फ मास्टराईन दाई (80) पत्नी विश्वदेव तिवारी मंगलवार देर शाम बेटे शशि प्रकाश उर्फ बुक्खू को खाना देने के लिए कमरे में गईं थीं।
तभी बुक्खू ने पत्थर से मां पर हमला किया था। सिर पर कई वार किए थे। मंगलवार की रात पुलिस ने पौत्र सर्वेश तिवारी की तहरीर पर शशि प्रकाश के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की। सर्वेश ने पुलिस को बताया कि शशि प्रकाश नशे का लती है। शशि प्रकाश को जेल भेजा गया है। महिला का एक बेटा दुर्गेश प्रसाद कानपुर में परिवार के साथ रहता है।
विज्ञापन

दूसरा बेटा लेखपाल गणेश प्रसाद शहर में रहते हैं। सबसे बड़े बेटे सूर्य प्रकाश के साथ सोमवती और शशि प्रकाश रहते थे। थानाध्यक्ष पंधारी सरोज ने बताया कि आरोपी से काफी पूछताछ की गई लेकिन आरोपी ने बस मां को मार डालने की बात कही, जिससे प्रतीत होता है कि उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें