सदर कोतवाली क्षेत्र के पीरनपुर मोहल्ले में मारपीट के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
पीरनपुर मोहल्ला निवासी मोहम्मद दानिश अहमद का आरोप है कि उसने सलामुद्दीन उर्फ बिल्ला निवासी ज्वालागंज को रुपये दिए थे।
इसी विवाद में मंगलवार देर रात सलामुद्दीन, अल्लाह कसम उर्फ बबलू, साजिद और सद्दाम निवासी कृष्ण बिहारी नगर ने घर में घुसकर हमला किया।
उसे और उसके छोटे भाई अरशद को पीटकर घायल कर दिया। चौकी इंचार्ज संदीप तिवारी ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। (संवाद)