फतेहपुर। भूमि विवाद में सैनिक बेटों और पिता को राइफल की बट व लाठी-डंडे से पीट दिया। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर बिंदकी कोतवाली पुलिस ने शनिवार को छह आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के दरियापुर गांव निवासी अशोक कुमार ने पुलिस को बताया कि मकान के सामने उसकी भूमि है। गांव का पवन कुमार भूमि पर कब्जा करना चाहता है। भूमि का कोर्ट में मुकदमा विचाराधीन है।
भूमि पर दो अक्तूबर को पवन कुमार, अरविंद कुमार, मनोज कुमार, रक्तांजली, सीमा, आशुतोष मिश्रा निर्माण कराने लगे। विरोध पर लाइसेंसी राइफल, लाठी-डंडा और फावड़े से उस पर हमला कर दिया। बीच-बचाव में फौजी बेटे हार्दिक और रोहित पर भी हमला कर घायल कर दिया।
पुलिस के प्राथमिकी दर्ज न करने पर कोर्ट की शरण ली। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि प्राथमिकी शुक्रवार को दर्ज कर विवेचना की जा रही है।