फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलर पंप के लिए लाभार्थियों का 12 मार्च को लाटरी से होगा चयन

Tue, 10 Mar 2015 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन की योजना को अंतिम रूप देने के लिए सोमवार को गांधी सभागार में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे डीएम राकेश कुमार ने उप कृषि निदेशक को निर्देशित किया कि 12 मार्च को सोलर पंप के लाभार्थियों का चयन किया जाएगा, जिसमेें पहले फार्मों का सत्यापन कार्य पूरा करने को कहा।
विज्ञापन


डीएम के निर्देशानुसार कृषि अधिकारी रविकांत सिंह की अध्यक्षता में टीम गठित की गई, जिसमें फार्म मशीनरी स्थापना के लाभार्थियों की लिस्ट तैयार कर ली गई है।

इसमें असोथर के शशिदेव, साखा के राजेश कुमार, डिघरुवा की सुमन देवी, हरिका पुरवा के ओमप्रकाश, अलियाबाद के रणवीर सिंह फार्म समिति द्वारा स्वीकृत किए गए हैं।
विज्ञापन


पांच लाभार्थियों के अलावा मवइया गांव की रेखा देवी का आवेदन रिजर्व में स्वीकार करके रख लिया गया है। सोलर पंप योजना में जांच के बाद सही पाए जाने वाले आवेदकों के फार्मों का 12 मार्च को सीडीओ भवानी सिंह की अध्यक्षता में लाटरी पद्धति चयन किया जाएगा।
विज्ञापन


इस मौके पर सीडीओ भवानी सिंह और उप कृषि निदेशक जीसी कटियार आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें