फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना पुल के एप्रोच से नाले में खिसकनी शुरू हुई मिट्टी

विज्ञापन
यमुना पुल के एप्रोच से इस तरह मिट्टी नाले में जाने लगी है - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
किशनपुर। यमुना नदी पर बन रहे पुल की एप्रोच दीवार में दरार आने के बाद रविवार को जैसे ही मिट्टी का दबाव पड़ा तो मिट्टी तुर्की नाले में गिरने लगी। बावजूद इसके अभी तक इसकी जांच के लिए मौके पर कोई अधिकारी नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन

यमुना पुल पर चढ़ने के लिए असहट गांव के पास से संपर्क मार्ग का निर्माण किया जा रहा है। यह मार्ग तुर्की नाले के ऊपर बन रहा है। संपर्क मार्ग की दीवार अभी पूरी तरह से तैयार नहीं हो सकी है।
इसमें कार्यदायी संस्था मिट्टी की भराई कर रही है। इस कारण संपर्क मार्ग की साइड दीवार में दरार पड़ गई है। दरार आने के बाद भी इसमें मिट्टी भराई का काम जारी है।
विज्ञापन

रविवार को मिट्टी का लोड जैसे ही ज्यादा हुआ तो वह खिसककर नाले में गिरने लगी। लोगों का कहना है कि बिना मजबूत एप्रोच के मिट्टी डालने से नुकसान ही होगा। मिट्टी नाले को भी जाम कर सकती है।
एप्रोच का निर्माण गलत तरीके से हुआ है। इसलिए वह कमजोर हो चुका है। मिट्टी पुराई के बाद दोबारा ुएप्रोच का निर्माण होगा। तभी वह स्थायी होगा। - वीरेंद्र श्रीवास्तव, जेई सेतु निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें