फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: कुएं में गिरकर युवक की मौत के बाद परिवार की मदद को आगे आए समाजसेवी

विज्ञापन
फोटो-31-फतेहपुर:- जाफरगंज के भारतपुर में मृतका की पत्नी सुलेखा क़ो सांत्वना देते अधिवक्ता। संवाद - फोटो : कैडेट्स के घुड़सवारी प्रदर्शन ने किया रोमांचित
विज्ञापन
जाफरगंज। श्रीकृष्ण मेला देखने आए भारतपुर गांव निवासी नरेंद्र की कुएं में गिरकर मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। रविवार को समाजसेवी एवं अधिवक्ता अमित शुक्ला गांव पहुंचे और शोकाकुल परिजन को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन

उन्होंने युवक की गर्भवती पत्नी सुलेखा को 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी। साथ ही तीनों बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाने का भरोसा दिलाया। अधिवक्ता ने कहा कि तीनों बच्चों की विद्यालय की फीस और शिक्षा पूरी होने तक पढ़ाई का खर्च वह स्वयं वहन करेंगे।
इसके अलावा इलाज समेत सभी जरूरी व्यवस्थाओं में भी सहयोग करेंगे। उन्होंने परिवार को भविष्य में किसी भी तरह की परेशानी होने पर तत्काल मदद उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

साथ ही उप जिलाधिकारी बिंदकी से वार्ता कर पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द आर्थिक सहायता दिलाने की बात कही। इस दौरान पूर्व प्रधान राजबहादुर निषाद, रामदेव निषाद, अविनाश पांडेय, मनोज सोनकर आदि ने भी शोक संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें