हुसैनगंज। लोडर की टक्कर से ई-रिक्शा पलटने में सवार छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
थाना क्षेत्र के खरगपुर का सदाशिव चौहान ई-रिक्शा चालक हैं। वे बृहस्पतिवार शाम ई-रिक्शा में सवारियां लेकर गांव की ओर जा रहे थे। ई-रिक्शा हथगाम रोड पर गैस गोदाम के पास सामने से लोडर की टक्कर से पलट गया।
हादसे में ई-रिक्शा चालक, बजरंगापुर के रामू लोधी, अनुज, खरगपुर की ममता, मलवां थाने के कोराईं की ललिता और रोशनी घायल हो गईं। प्रभारी निरीक्षक आलोक पांडेय ने बताया कि बताया कि हादसे के बाद लोडर लेकर चालक भाग निकला है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। (संवाद)
वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल
लखनऊ रोड के चंदीपुर चौराहा के पास बृहस्पतिवार को किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। बाइक सवार फतेहपुर से लालगंज की तरफ जा रहे थे। प्रभारी निरीक्षक आलोक पांडेय ने बताया कि हादसे में रायबरेली के बछरावां थाना के कटरा नारमामऊ गांव के बाइक सवार काली शंकर और खीरों थाना के नुनौरा गांव के सूरजराम घायल हुए। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया है।
ई-रिक्शा पलटने से दो महिलाएं गंभीर घायल
जाफरगंज थाना क्षेत्र के कटिलिहा मोड़ के पास बृहस्पतिवार को ट्रैक्टर की टक्कर से ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा सवार पुष्पा देवी पत्नी बबलू और ललिता देवी पत्नी सुखराम निवासी कटिलिहा गंभीर रूप से घायल हो गईं। पीआरवी पहुंची और दोनों घायलों को सीएचसी भेजा। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
फोटो-50-ममता। संवाद