फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बारिश और सर्द हवा ने मौसम बदला, बाजारों में गर्म कपड़ों की खरीदारी बढ़ी

विज्ञापन
फोटो-48-बाजार में गर्म कपड़ों की खरीदारी करता युवक। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर। चार दिनों से रुक-रुककर हो रही रिमझिम बारिश और सर्द हवा के झोंकों ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। तेज धूप और उमस के बाद अब लोग ठिठुरने लगे हैं। इससे बृहस्पतिवार को बाजार में गर्म कपड़ों की खरीदारी का सिलसिला शुरू हो गया है।
विज्ञापन

अक्तूबर की शुरुआत में झुलसाने वाली धूप से परेशान लोग अब ठंडी हवा और बादलों के बीच राहत महसूस कर रहे हैं। तापमान में गिरावट के साथ बाजारों में स्वेटर, मफलर और टोपी की मांग बढ़ गई है। दुकानदार उमर खान और रामकृपाल ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में गर्म कपड़ों की बिक्री में लगभग 40 प्रतिशत तक वृद्धि हुई है।
खरीदारी करने आई रेखा मिश्रा ने कहा कि बच्चों को स्कूल जाते समय ठिठुरन होती है। इसलिए पहले ही गर्म कपड़े ले रही हैं। वहीं नीलम गुप्ता ने बताया कि घर में भी सर्दी महसूस हो रही है, इसलिए अलमारी से गर्म कपड़े निकालने का समय आ गया है।

फोटो-48-बाजार में गर्म कपड़ों की खरीदारी करता युवक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें