फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: गर्मी में रिंद नदी में नहाते वक्त आठ में छह दोस्त कुंड में डूबे, चार की मौत

विज्ञापन
फोटो-31-नदी में खोज बीन करते लोग। संवाद
विज्ञापन
बहुआ/ललौली (फतेहपुर)। गर्मी में रिंद नदी में नहाते समय आठ दोस्तों में छह युवक कुंड की गहराई में चले जाने से डूब गए। हादसे में चार युवकों की मौत हो गई। इनमें से एक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और तीन की सांसें सीएचसी में थम गईं। वहीं दो की जान बचा ली गई। हादसे को देखकर दो अन्य साथी बुरी तरह सहम गए। एएसपी ने घटनास्थल पर पहुंचकर परिजन और ग्रामीणों से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

ललौली थाना क्षेत्र के तपनी गांव निवासी निवासी अंश (18), शाहिद खां उर्फ टोबो (19), मो. शान मंसूरी (20), हसीबुद्दीन (20), निजाम (17), मोनू रैदास (20), अरमान (18) और शाहबाज (19) रविवार दोपहर करीब 12 बजे गांव में बैठे थे। गर्मी अधिक होने पर सभी तीन बाइकों से कुनुहा डेरा के पास रिंद नदी में नहाने चले गए।
करीब एक बजे सभी नदी में नहा रहे थे तभी अंश कुंड के पास गहराई में चला गया और डूबने लगा। उसे बचाने के लिए शाहिद खां, मो. शान और हसीबुद्दीन पहुंचे लेकिन वे भी गहरे पानी में फंस गए। यह देखकर निजाम और अरमान भी उन्हें बचाने के प्रयास में डूबने लगे। मोनू रैदास और शाहबाज ने शोर मचाकर ग्रामीणों को बुलाया।
विज्ञापन

स्थानीय मछुआरों और गोताखोरों की मदद से निजाम और अरमान को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। दोपहर करीब डेढ़ बजे हसीबुद्दीन और करीब दो बजे शाहिद खां उर्फ टोबो, शान नदी से बाहर निकाले गए। आनन-फानन में हसीबुद्दीन, शाहिद खां उर्फ टोबो और शान को सीएचसी लाया गया। यहां तीनों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। करीब तीन बजे अंश नदी की गहराई में मृत मिला। सभी अच्छे दोस्त थे और पढ़ाई करते थे। इनमें हसीबुद्दीन मुंबई से आईटीआई कर रहा था।
पुलिस मौके पर पहुंची। एएसपी ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि नहाते समय गहराई में जाने से हादसा हुआ है। प्रशासन ने परिजन को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। एसडीएम प्रदीप रमन ने मौके पर पहुंचकर परिवारों को मुआवजे का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें